मधुबनी, दिसम्बर 9 -- मधुबनी। जिले में पहली बार कोहरा, धुंध व शीतलहर ने आम से लेकर खासतक की परेशानी बढ़ा कर रख दी है। अचानक से मंगलवार की सुबह घना कोहरा और धुंध ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। मिनटों को सफर घंटों में तय हो रहा था। सुबह 9 बजे तक कोहरे की चादर में शहर से लेकर गांव का कोना लिपटा रहा। एनएच और एसएच पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई। सुबह चार बजे से ही घने कोहरे ने पूरे वातावरण को अपने आगोश में ले लिया। फॉग लाइट जलाकर वाहन रेंगते नजर आए। शीतलहर जैसी चलने की वजह से ठंड के साथ-साथ कनकनी भी बढ़ गई। वहीं सिहकती पूरबा ठंड को बढ़ाने में आग में घी डालने का काम कर रही थी। खासकर बच्चों और बुर्जुगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से परेशानी बढ़ गई है। अगर इसी तरह धुंध व शीतलहर जारी रहा तो लोगों की और परेशानी बढ़ेगी। इस ठंड की वजह से किसानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.