मऊ, दिसम्बर 25 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में बुधवार को कोहरे का असर कम दिखाई दिया। लेकिन सर्द हवा के साथ गलनभरी सर्दी का सितम बरप रहा है। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा जो नौ बजे तक छट गया और आसमान साफ हो गया। इसके बाद भी उगते सूर्य सूर्य का दर्शन नहीं हुआ। हालांकि बीच-बीच में आसमान में बादल कम होने से हल्की धूप हुई जो बेदम रही। इससे सड़कों और बाजारों में कम ही चहल-पहल दिखाई दी। सर्द हवा से गलन में कमी नहीं हुई। मौसम का मिजाज लगातार सर्द होता जा रहा है। दिन में अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बीते दिवस के सापेक्ष बुधवार को लोगों ने और अधिक गलन एंव ठंड महसूस किया। हालांकि कोहरे का असर कम रहा। तब भी सुबह नौ बजे तक चालकों को वाहनों की लाइट जलाकर सड़कों पर चलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.