मौसम: कल हल्की बारिश की संभावना
नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- तापमान में आ सकती है गिरावट नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में शनिवार के बाद रविवार को लोगों को तीखी धूप झेलनी पड़ी। दोपहर में हवा में गर्मी के एहसास ने लोगों को परेशान कर दिया। हालांकि यह दौर मंगलवार को थमने की संभावना है।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने मंगलवार को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा गरज चमक और तेज हवा के साथ कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद राजधानी में गर्मी के स्तर में कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई है।
रविवार का तापमान रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था जबकि न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.