रामपुर, जनवरी 17 -- मकर संक्रांति के बाद भी कड़ाके की सर्दी से कोई राहत नहीं है। सुबह व शाम के समय में घनघोर कोहरा और दिन भर चल रहीं सर्द हवाओं की वजह से सर्दी से पीछा नहीं छूट रहा है। मौसम विभाग ने 18 व 19 जनवरी में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। शुक्रवार को सुबह में वातावरण में घना कोहरा छाया हुआ था, ऐसे में लोगों का जनजीवन तो प्रभावित हुआ ही, साथ में सड़क पर यातायात थमता हुआ नजर आया। कोहरा और शीतलहर की वजह से तापमान में कमी देखी गई। दिन में भी कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिली। थोड़ी देर के लिए दोपहर में सूर्यदेव के दर्शन तो हुए मगर उम्मीद के अनुरूप धूप नहीं खिली। दिन के समय में चलीं सर्द हवाओं की वजह से सर्दी का असर बराबर बना रहा। शाम होते-होते गलन एक बार फिर बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.