नई दिल्ली, मई 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में आज एक बार फिर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने व तेज हवा चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने सोमवार के मौसम को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। लगभग एक सप्ताह तक तेज धूप की संभावना कम है। इस बीच अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- मौसम: एक सप्ताह तक तेज गर्मी के आसार कम, आज यलो अलर्ट मौसम का मिजाज मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में 60 की स्पीड से चलेगी आंधी, कल येलो अलर्ट; कब-कब होगी बारिश?हवा और बारिश की संभावना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.