मौसम: एक पखवारे में चार बार बारिश से फसलों पर बुरा असर
वाराणसी, अप्रैल 4 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। एक पखवारे में चार बार आंधी-पानी से रबी की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। खेतों में तैयार फसलें गिर गईं तो खलिहानों में रखे अनाज के बोझ भीग गए। मौसम बिगड़ने से कटाई-मड़ाई भी बाधित हो गई। किसानों को खाद्यान्न काले पड़ने और सड़ने का डर सताने लगा है। चिरईगांव क्षेत्र में खलिहान में रखी सरसों और गेहूं की फसल बारिश में भीग गई। बीकापुर के किसान शैलेंद्र त्रिपाठी, डुबकियां के संजीव सिंह, पूरनपट्टी के पवन कुमार पांडेय और नरपतपुर के रामसिंह ने कहा कि मौसम के रुख ने उनकी चिंता बढ़ा दी। फिर तेज बारिश हुई तो गेहूं की खड़ी फसल को भारी नुकसान होगा। हिसं कछवांरोड/रोहनिया के मुताबिक चित्रसेनपुर के किसान अजय पटेल, भरत और बाबूनंदन को भी फसलें खराब होने की चिंता है। हिसं र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.