मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। गुरुवार से अगले तीन दिनों तक बूंदाबांदी की हो सकती है। साथ ही पूरे दिन बादलों के बीच तेज पछुआ हवा के कारण सुबह-शाम कनकनी में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने इसका पूर्वानुमान व्यक्त किया है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के कुछ जिलों में अगले तीन दिनों तक गरजवाले मध्यम दर्जे के बादल छाए रह सकते हैं। इससे कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इस बीच बुधवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही होती रही। इससे तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.