नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- 10 अप्रैल के बाद बढ़ेगा तापमान नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाताराजधानी में मंगलवार को कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण राजधानी के अधिकतम तापमान में 6.3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार के मौसम के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार हवा की दिशा में बदलाव और एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम में यह परिवर्तन हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को ही मंगलवार और बुधवार के लिए आसमान में गरज-चमक और बारिश को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया था।मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से...