पटना, दिसम्बर 7 -- बिहार के ज्यादातर शहरों में सोमवार को बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। इस कारण ठंड से लोगों को आंशिक तौर पर राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं अगले सात दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान राज्य में एक-दो स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ चली। शनिवार के मुकाबले पछुआ की रफ्तार में तीन से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की कमी आई। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य का सबसे कम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस शेखपुरा और सबसे अधिक तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 8.4 से 15.8 और अधिकतम तापमान 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.