नई दिल्ली, जून 2 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में एक बार फिर हल्की बारिश होने और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी में बुधवार और गुरुवार को गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम था। राजधानी का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम था।राजधानी में नमी का अधिकतम स्तर 71 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 41 फीसद दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने बुधवार को राजधानी में दोपहर व शाम को गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस बीच 40 से 60 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती ह...