मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में न्यूनतम तापमान में तेजी से सुधार होने के कारण रात अब गर्म होनी शुरू हो गयी है। पिछले 24 घंटों में हवा का रुख बदलने के साथ रात के तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि आई। हालांकि, दिन का तापमान मामूली तौर पर गिरा। पूरे दिन धूप और बादलों के बीच आंख मिचौनी चलती रही। इससे सामान्य से अधिक तापमान होने के बावजूद धूप की तपिश कम रही। रविवार को भी मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है। आसमान अधिकतम समय साफ रहने का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान विभाग ने व्यक्त किया है।पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि शनिवार को हवा का रुख बदलकर पुरवा से पछुआ हो गया। इससे अधिकतम तापमान के तेजी से बढ़ने का अनुमान था, लेकिन बादलों के कारण तापमान शुक्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.