मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के मौसम में अगले सप्ताह बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले सप्ताह दो दिनों तक गरज के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। कुछ जगहों पर तेज हवा के बीच ओले गिरने की भी चेतावनी दी है। इस बीच पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में जहां वृद्धि हुई, वहीं न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा। जबकि पूरे दिन बादलों और धूप के बीच आंख मिचौनी चलती रही।पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केन्द्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने अगले पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान शुक्रवार को जारी किया। कहा कि जिले में मौसमीय सिस्टम तेजी से सक्रिय हुआ है। इसके असर से आगामी 16 और 17 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा के साथ बिजली गिरने के आसार बन रहे हैं। कुछ जगहों पर तेज ओलाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.