मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में तेज पछुआ हवा का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा। इसके असर से हवा में नमी की मात्रा में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। यही कारण है कि तापमान में कमी के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया।तपिश और तेज हवा के कारण बुधवार को सुबह दस बजे से ही लू चलने जैसी स्थिति बन गई थी। इस कारण सड़कों पर काफी कम यातायात रहने से कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी रही। सूर्योदय से करीब दो घंटे बाद ही सूरज की तपिश ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- लगातार दूसरे दिन लू का कहर, पारा 42 के पार रहा सुबह 7.30 बजे ही तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो दोपहर 2 बजे तक बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पर चला गया। लगातार ब...