मऊ, अप्रैल 8 -- मऊ, संवाददाता। मौसम का मिजाज बीते तीन दिनों से बदलता नजर आ रहा है। सुबह तेज धूप निकलने के बाद दोपहर से आसमान में बादल आ जा रहे हैं। इससे दिनभर धूप-छांव का खेल मौसम खेल रहा है। इससे जिले के किसानों की जान सांसत में है। मौसम की खराबी के चलते अब फसलों का नुकसान न हो इसे लेकर किसान दिन हो या रात फसलों की कटाई, मड़ाई कराने में जुट गए हैं। उन्हें चिंता है कि कहीं आंधी और बारिश हुई तो गेहूं की फसल बर्बाद हो जाएगी। अभी जनपद के ज्यादातर क्षेत्रों में किसानों ने गेहूं की कटाई नहीं की है। रबी की प्रमुख फसल गेहूं की कटाई जिले भर में तेजी से शुरू हो गई है। इसी बीच रविवार से मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। मंगलवार को भी सुबह से तेज धूप निकली रहीं। लेकिन दोपहर बाद धूप-छांव का खेल चलता रहा। ऐसे में मौसम के बदलते तेवर से किसानों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.