मऊ, अप्रैल 20 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में सोमवार की सुबह से ही तीखी धूप और उमस से लोग परेशान दिखें। इस कारण लोग पसीने से तरबतर हुए। दोपहर में शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी बढ़ने के साथ एसी कूलर की बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली है। वहीं गर्मी से बचने के लिए लोग पेयपदार्थो की मदद ले रहे हें। हथठेलों से लेकर दुकानों पर लोग जूस का सेवन कर रहे हैं। सोमवार को भारतीय मौसम विज्ञान (आईएमडी) के अनुसार जनपद का अधिकत्तम 44.2 और न्यून्नतम 27.2 डिग्री तापमान रहा। जनपद में गर्मी का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, पारा 42 डिग्री पार सूरज की तपिश से आमजन से लेकर बेजुबानों तक का हाल बेहाल है। तापमान भी बीते चार दिनों से 40 के पार रह रहा है। सोमवार की सुबह लोग जागे तो सुबह से तेज धूप रही...