नई दिल्ली, मार्च 31 -- शुक्रवार और शनिवार को फिर हल्की बारिश होने की संभावना नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाताराजधानी के कई हिस्सों में मंगलवार को हल्की बारिश दर्ज की गई। राजधानी में दोपहर बाद घने बादल और बिजली कड़कने के साथ मौसम बदल गया। दिन में ही लोग गाड़ियों की लाइट जलाकर चलाते हुए देखे गए। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था लेकिन मौसम में बदलाव को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया। हालांकि बाद में फिर यलो अलर्ट जारी किया। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। हालांकि मंगलवार का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।राजधानी के हिस्सों में 1 मिमी से 4 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। बारिश होने के कारण तापमान में कोई विशेष कमी नहीं दर्ज की गई। कई जगहों पर 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी तापमान में दर्ज की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.