मौसम:तेज धूप ने फिर से बढ़ाई गर्मी, उमस से बेहाल लोग
मऊ, जून 7 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में दिन में तेज धूप से एक बार फिर भीषण गर्मी बढ़ गई है। वहीं रात में न्यूनतम तापमान अधिक होने से उमसभरी गर्मी परेशान कर रहीं है। रात का भी न्यूनतम तापमान पिछले कई दिनों से 30 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ। रात में भी गर्मी से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। जबकि दिन में गर्म हवा राहगीरों को झुलसा रहीं है। गर्मी से परेशान राहगीर पेड़ों की छाया देख वाहन रोककर पसीना सुखाने को मजबूर हो रहें है। जबकि प्यास बुझाने के लिए वाटर कूलरों पर लोग भीड़ लगाए रहे। जिले का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमन भी कभी 30 तो कभी 31 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा था। लेकिन पिछले दो दिनों से तो लगातार 31 डिग्री के पास चल रहा है। इससे रात में भी भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है। हालत बेहद खराब होते च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.