मऊ, मई 15 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में गुरुवार को तीखी धूप के बीच गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय जहां सड़कों पर लगभग सन्नाटा सा पसरा रहा तो वहीं स्कूली बच्चे भी गर्मी से खासे परेशान दिखे। दोपहर के समय दुकानों पर खरीदारी के लिए इक्का दुक्का ग्राहक ही पहुंचे। हालांकि गर्मी बढ़ने के साथ ही शीतल पेयजल की भी मांग बढ़ गई है। लस्सी एवं नींबू पानी विक्रेताओं की चेहरे बेहतर आमदनी से खिल उठे हैं।जनपद में बीते दो दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की तो न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढोतरी दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं सुबह नौ बजे के बाद ही सूरज की तपिश से लोगों की परेशान...