मौसम:झमाझम बारिश के बाद फिर उमस और गर्म हवा ने घेरा
मऊ, जुलाई 16 -- मऊ, संवाददाता। अषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया उमस, गर्मी, बारिश के साथ आई। गुरुवार को मौसम ने हर रंग से रूबरू कराया। एक पहर तरसाकर मेघ पसीजे। शहर में करीब 15 मिनट तो ग्रामीण क्षेत्रों में आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद बादल सरक लिए। जिससे बढ़ी उसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मौसम के उतार-चढ़ाव में अधिकतम तापमान 36.3 तो न्यूनतम 30.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Balia News: मामूली बारिश ने खोली नाला-नाली सफाई की पोलमौसम में बदलाव बुधवार की रात से ही मौसम में बदलाव महसूस किया गया। रात को ही हवा उग्र हुई। हालांकि आंधी नहीं चली। पर, इसका असर गुरुवार सुबह से नजर आया। सुबह से मौसम बदला-बदला रहा। छुटपुट बूंदाबांदी हुई। 5:15 बजे सूर्योदय हुआ। तब हल्के बादल छाए रहे। 7.30 बजे मामूली बूंदाबांदी हुई। इसके बाद आकाश साफ होने लगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.