मऊ, मई 7 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में बीते पांच दिनों से पल-पल बदल रहा है। बुधवार को सुबह से बदली के बीच धूप निकली रही। दोपहर तक तेज धूप होने से लोग परेशान रहे। हालांकि दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में बादल छा गए। कुछ देर बाद शहर में बारिश शुरू हो गई। जो देर शाम तक होती रही, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। वहीं दोहरीघाट, मधुबन सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में इस दौरान धूप निकली रही। कुछ देर तक बादल छाए रहे, पर बारिश नही हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.2 और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अप्रैल के दूसरे और तीसरे सप्ताह में भीषण गर्मी कहर बरपा रही थी। तल्ख धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल हो रहा था। लेकिन चार दिन पहले तेज आंधी के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट शुरू हो हो गई। तब से कभी ...