शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- शाहजहांपुर। लगातार करीब 20 मिमी बारिश होने के बावजूद शहरवासियों को गर्मी और उमस से पूरी राहत नहीं मिल सकी। शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान में केवल दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को 29 डिग्री पर पहुंचा, लेकिन वातावरण में नमी अधिक होने से उमस बनी रही। गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वर्तमान में वायुदाब सामान्य से 14 मिलीबार अधिक है, जबकि हवाएं दक्षिण दिशा से चल रही हैं। इन परिस्थितियों के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और सोमवार को भी मौसम के बदले रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बदली, बूंदाबांदी ने गिराया पारा गिरा, गर्मी से मिली राहत उन्होंने बताया कि जुलाई माह में अब तक 157 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सामान...