वाराणसी, अप्रैल 20 -- वाराणसी। सूरज की झुलसाती किरणों का साथ पाकर सीजन में पहली बार चली लू ने रविवार को अधिकतम तापमान का पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा दिया। 44.2 डिग्री तापमान ने बनारस को देश में सातवां और सूबे में प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म जिला बना दिया। 44.6 डिग्र्री के साथ प्रयागराज प्रदेश में सबसे गर्म जनपद रहा। बनारस में पिछले वर्ष 26 अप्रैल को भी 44.2 डिग्री तापमान रिकार्ड हुआ था। लू-तपिश से जनजीवन पस्त हो चला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक लू का मौजूदा दौर 23 अप्रैल तक बना रह सकता है। मौसम का यह तल्ख तेवर सांस, दिल के रोगियों के साथ लंबे समय से बीमारियां झेल रहे लोगों के लिए बेहद खतरनाक माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- लखनऊ में तापमान 42 डिग्री पहुंचा, पछुआ हवा से लू जैसी स्थिति रविवार दिन का तापमान सामान्य से पांच ड...