मौलिक प्रधान बने रालोद युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष
मुजफ्फर नगर, जून 14 -- मीरापुर राष्ट्रीय लोकदल के शीर्ष नेतृत्व ने मुजफ्फरनगर में युवा संगठन की कमान मौलिक प्रधान को सौंपी है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश और युवा प्रदेश अध्यक्ष की सहमति पर मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जड़वड़ निवासी मौलिक प्रधान को रालोद के युवा संगठन का नया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।युवा राष्ट्रीय लोकदल के युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष (हस्तिनापुर क्षेत्र) आसिफ चौधरी ने आधिकारिक मनोनयन पत्र जारी कर जड़वड़ निवासी मौलिक प्रधान को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मौलिक प्रधान ने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ स्व.चौधरी चरण सिंह व स्व. चौधरी अजित सिंह के सपनों को साकार करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.