विकासनगर, अगस्त 12 -- पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालसी में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर तहसील स्तरीय विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को संविधान, कानून, साइबर सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों ने 'जय जन भारत जन गण अभिमत' जनतंत्र गीत की प्रस्तुति से किया। इसके बाद जस्टिस जतिन मित्तल ने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, भारतीय संविधान की संरचना, साइबर सिक्योरिटी, नशा उन्मूलन और न्यायिक प्रक्रिया के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। व्याख्यान के बाद आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने कानून, संविधान, साइबर अपराध, नशे की रोकथाम और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछे। यह भी पढ़ें- युवा दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान विद...