मऊ, मार्च 10 -- ​मऊ। शहर के रौजा मलिक ताहिर हुसैन मस्जिद से मौला अली की शहादत पर मजलिस बरपा की गई। जिसको आजमगढ़ डिग्वानिया से आए मौलाना सैय्यद जीशान अब्बास साहब ने तकरीर पेश की। बताया कि 19 रमज़ान की अल सुबह मस्जिद-ए-कूफ़ा में नमाज़-ए-फज्र के दौरान अमीर-उल-मोमिनीन हज़रत अली (अ.स.) पर सजदे की हालत में कातिलाना हमला किया गया, जिसके बाद मौला अली अ.स. 21 रमजान को शहीद हो गए। उसी की याद में ये जुलूस मनाया जाता है। मजलिस के फौरन बाद कदीमी अंजुमन बाबुल इल्म जाफरीया ने नौहख्वानी व सीनाजनी पेश की, बहरूनी अंजुमन कमरुल इमान पूराघाट ने भी नौहख्वानी पेश की। जिसमें बाद मातमी दस्ते से मौला अली अ.स.को याद कर गिरिया करने लगे और रो रोकर मातम करने लगे। आयोजन में ताजियेदार व मोतवल्ली सैय्यद अली अंसर, मासूम रजा, तालिब रजा, अयान, अमान, अली, आसिफ रिजवी, शौजफ, जाव...