पिथौरागढ़, मार्च 12 -- पिथौरागढ़। अंजुमन-ए-हैदरी खान कॉलोनी खड़कोट की ओर से 21वीं रमजान के मौके पर हजरत अली की शहादत की याद में जुलूस निकाला गया। अली मौला, हैदर मौला की सदाओं के बीच ताबूत और अलम के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन खड़कोट स्थित इमामबाड़े में देश में अमन और शांति की दुआ के साथ हुआ। अंजुमन-ए-हैदरी खान कॉलोनी खड़कोट के अध्यक्ष युसुफ खान के नेतृत्व में माह-ए-रमजान की 21वीं मनाई गई। लियाकत अली के मकान में एकत्रित होकर लोगों ने घंटाकरण तिराहे से मौला अली का ताबूत और अलम लेकर जुलूस निकाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...