मौलाबाग में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जारी रहेगा अभियान, पेज 5 लीड
औरंगाबाद, जून 25 -- दाउदनगर शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से नगर परिषद दाउदनगर द्वारा मौलाबाग बालिका इंटर स्कूल के समीप विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ऋषिकेश अवस्थी ने किया।
अभियान का संचालन इस दौरान सड़क एवं सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने पाया कि कई दुकानदारों द्वारा बांस-बल्ला लगाकर तथा अस्थायी ढांचा बनाकर सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया था। इसके अलावा सड़क किनारे फूड वैन, गुमटी, ठेला एवं अन्य अस्थायी दुकानें संचालित की जा रही थीं, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।
छात्राओं की सुरक्षा विशेष रूप से मौलाबाग बालिका इंटर स्कूल के आसपास अतिक्रमण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.