बिजनौर, फरवरी 16 -- उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली ज़ैदी ने मौलाना सैयद शबाब नक़वी को दरगाह ए आलिया नजफ़ ए हिन्द, जोगीपुरा का प्रशासक नियुक्त किया है। मौलाना सैयद शबाब नक़वी के दरगाह का प्रशासक नियुक्त अकीदतमंदों, उलेमा-ए-किराम और सामाजिक संगठनों ने इसे दूरअंदेशी कदम बताते हुए उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली ज़ैदी के फैसले की सराहना की है। लोगों का कहना है कि मौलाना शबाब नक़वी अपनी इल्मी काबिलियत, दीनी सूझ-बूझ और खिदमत-ए- ख़ल्क़ के जज़्बे के लिए जाने जाते हैं। उम्मीद जताई कि दरगाह का प्रशासन और मजबूत होगा, पारदर्शिता बढ़ेगी तथा अकीदतमंदों को बेहतर सहूलतें मिलेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.