बिजनौर, फरवरी 18 -- विश्व प्रसिद्ध दरगाह ए आलिया नजफ़ ए हिन्द पर ज़ियारत के लिए पहुंचे शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी और दरगाह के नवनियुक्त प्रशासक मौलाना सैयद शबाब हैदर नकवी का जोरदार स्वागत किया गया। विश्व प्रसिद्ध दरगाह ए आलिया नजफ़ ए हिन्द पहुंचे मौलाना कल्बे जवाद का स्वागत किया गया और ईरान में मिले इमाम खुमैनी अवॉर्ड की सभी ने मुबारकबाद पेश की, वहीं मौलाना शबाब हैदर नक़वी को दरगाह का प्रशासक नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं दीं। एक महफ़िल-ए-मसर्रत का आयोजन किया गया, कलामे पाक की तिलावत से महफिल की शुरूआत हुई। क़ारी ज़ुल्फ़कार अली मेमन सादात ने निज़ामत की, शहनशाह बजनौरी ने नाते पाक पेश की। नवनियुक्त प्रशासक मौलाना सैयद शबाब नक़वी ने दरगाह की बेहतरी और विकास के लिए सभी से सहयोग की अपील की तथा चेयरमैन अली ज़ैदी और मौलाना कल्बे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.