अलीगढ़, जून 29 -- अलीगढ़। इस्लामी चिंतक, शिक्षाविद् मौलाना सलमान हुसैन नदवी के आकस्मिक निधन पर सोमवार को मेडिकल रोड स्थित लाला रुख कोठी में शोकसभा आयोजित की गई। अध्यक्षता एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष हैदर अली खान असद ने की। संचालन मजहर उल कमर ने किया। इस अवसर पर लोगों ने पवित्र कुरआन शरीफ का पाठ कर मरहूम की जन्नतुल फिरदौस में उच्च स्थान के लिए दुआ की। छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा कि मौलाना का निधन केवल मुस्लिम समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता की अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि देने वालों में जावेद इकबाल, शादाब अहमद, मौलाना शबाब हैदर, मोहम्मद रजा, अहमद अली खान, मुर्तजा राजा, विक्रम सिंह, अख्तर अब्बास, हमजा ताहिर हुसैन अली शामिल रहे। यह भी पढ़ें- अखिलेश ने मौलाना सलमान के निधन पर जताया शोक यह भी पढ़ें- प्रख्यात इस्लामी विद्वान ...