अयोध्या, जून 18 -- रौजागांव। पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गैरोंडा की अजीम धार्मिक शख्सियत माने जाने वाले मदीना मस्जिद के इमाम एवं मदरसा गैरोंडा के शिक्षक मौलाना मोहम्मद इरशाद का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग उनके आवास पहुंचने लगे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उनका जनाजा गुरुवार की सुबह गैरोंडा स्थित चमरहिया तालाब के निकट कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। खानकाह गैरोंडा के सैयद रिजवान रसूल, सैयद इरफान रसूल, शाही ईदगाह के इमाम सैयद फरजान रसूल, कारी मुनीर अहमद, सपा प्रदेश सचिव मो अली, ग्राम प्रधान उस्मान अंसारी सहित अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...