मौलाना ने नाबालिग से किया कुकर्म, वीडियो वायरल
शाहजहांपुर, जून 8 -- शाहजहांपुर। सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक मौलाना नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म करता दिख रहा है। हालांकि वीडियो की सत्यता, स्थान, समय और उसमें दिखाई दे रहे व्यक्तियों की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के अनुसार वीडियो में दिख रहा व्यक्ति सदर बाजार थाना क्षेत्र के जलालनगर निवासी एक मौलाना बताया जा रहा है। पुलिस के पास भी वीडियो पहुंची है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मौलाना को चिह्नित कर लिया है। उसका लोकेशन दिल्ली में मिल रहा है। वहीं पीड़ित नाबालिग का पता अब तक नहीं मिल पाया है। इस कारण अब तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। सदर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया इधर, स्थानीय लोगों का कहना है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.