हरिद्वार, मई 28 -- धर्मनगरी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद उल अजहा का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। इस दौरान देश में अमन चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी गई। पुलिस-प्रशासन की ओर से संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में ईद-उल-अजहा की नमाज, मौलाना ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठाई मांगईद की नमाज ज्वालापुर स्थित मदरसा दारुल उलूम रशीदिया में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और समाज में प्रेम, भाईचारे व सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान मदरसे के प्रबंधक मोहम्मद आरिफ ने कहा ...