बरेली, जुलाई 10 -- बिहार के किशनगंज निवासी मौलाना तौसीफ रजा हत्याकांड का खुलासा करने पर एसपी जीआरपी ने इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद इंस्पेक्टर ने टीम के साथ दो सप्ताह में आरोपी पंकज राजपूत को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 26 अप्रैल को मौलाना तौसीफ रजा योगनगरी स्पेशल ट्रेन से किशनगंज जाने को बरेली जंक्शन से सवार हुये। उनका विवाद मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना के मोहल्ला कानूनगोयान के पंकज राजपूत से हुआ। ट्रेन में मोबाइल चोरी के शक में पंकज ने तौसीफ को पीटा। इतना ही नहीं कैंट क्षेत्र में क्रासिंग के पास ट्रेन से धक्का दे दिया। जिससे तौसीफ की मौत हो गई। 27 अप्रैल की सुबह को शव ट्रैक किनारे मिला था। इस मामले में चार दिन बाद तौसीफ की पत्नी तबस्सुम खातून ने बरेली जीआरपी आकर...