शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। थाना कोतवाली क्षेत्र का बताकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कथित रूप से एक मौलाना को कुछ लोग बंधक बनाकर नोकझोंक करते नजर आ रहे हैं। हालांकि पुलिस ने किसी भी ऐसी घटना के होने से इनकार किया है। सीओ सिटी पंकज पंत ने कहा कि ऐसी कोई घटना हमारे सिटी क्षेत्र में नहीं हुई है। हिन्दुस्तान अखबार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि, वीडियो में एक युवती तंत्र विद्या कराने के लिए मौलाना के पास गई थी, जहां कथित तौर पर छेड़छाड़ की घटना हुई। इसके बाद युवती के परिजनों और स्थानीय लोगों ने मौलाना को घर में बंधक बना लिया। यह भी पढ़ें- झबरेड़ा में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल वायरल वीडियो में लोगों की मौजूदगी और नोकझोंक के दृश्य देखे जा सकते हैं, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया ह...