बरेली, फरवरी 24 -- हाफिजगंज, संवाददाता। एक अधिवक्ता को मौलाना के पीछे नमाज न पढ़ना महंगा पड़ गया। इससे गुस्साए दबंग अधिवक्ता के चेंबर में घुस गए और उनसे मारपीट कर उनका गला दबा जान से मारने का प्रयास किया। जैसे तैसे लोगों ने उन्हें बचाया। दबंगों ने उनके चेंबर में रखी मुकदमों की फाइलें फाड़ दीं और उनके चेंबर को जलाकर उनकी लाइब्रेरी नष्ट करने की धमकी देते हुए चले गए। घटना की रिपोर्ट अधिवक्ता की ओर से मौलाना समेत चार नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना हाफिजगंज में दर्ज कराई गई है। कस्बा सेंथल निवासी अधिवक्ता अख्तर अली बरेली में वकालत करते हैं। रविवार शाम वह अपने घर में चेंबर में बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान वसीम मनीदार और मौलाना खुर्शीद के कहने पर भूरा उर्फ इरफान अपने बेटे दानिश व 50 अज्ञात लोगों के साथ उनके चेंबर में घुस आए। उनसे गाली ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.