देहरादून, सितम्बर 1 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मौलाना के धमकी देने पर राहुल गांधी चुप क्यों रहते हैं? साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में कांग्रेस मुस्लिम यूनिवर्सिटी क्यों बनाना चाहती थी? उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पारदर्शी तरीके से रोजगार मिलने पर परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धीकरण से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस के पास शुद्धीकरण का कोई सबूत नहीं है। मुख्यमंत्री धामी ने सवाल किया कि कांग्रेस के कार्यक्रम में हल्द्वानी में रामलीला के मंच में जेहाद संबंधी नारे क्यों लगाए गए? उन्होंने कहा कि अपने वर...