शामली, जुलाई 1 -- शामली। शामली के बड़े मेडिकल व्यवसायी के पुत्र आयुष मलिक के जहां हिंदू धर्म में वापसी के दावे किए जा रहे हैं वहीं पुलिस ने धर्मांतरण प्रकरण की जांच भी तेज कर दी है। पुलिस को आयुष के पास से एक अहम डायरी मिली है, डायरी के साथ एक चाकू भी बरामद होने की बात कही जा रही है। पुलिस के मुताबिक इस डायरी में एक पेज पर लिखा है 'मैं मिशन पर हूं', नीचे आयुष ने अपना नाम लिखा है। एसपी के मुताबिक यह वाक्य मौलाना इरफान के कहने पर लिखा गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में दबिश दी जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस डायरी से कई अहम राज खुलेंगे। मेडिकल व्यवसायी देवराज मलिक ने बेटे आयुष के धर्मांतरण प्रकरण को लेकर पुलिस चांदनी कुरैशी और उसके पिता समेत तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। आठ आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलि...