मौलाना कृष्ण को मुस्लिम बता रहे, आप चुप क्यों? पोस्टर लगाकर अखिलेश से बीजेपी ने पूछे सवाल
लखनऊ, जुलाई 18 -- भगवान श्रीकृष्ण को लेकर मौलाना जर्जिस अंसारी के विवादित बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। राजधानी लखनऊ में इस मुद्दे को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। वीवीआईपी गेस्ट हाउस चौराहे पर लगाए गए पोस्टरों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का रूप ले चुका है। भाजपा नेता मनीष यादव ने शहर के प्रमुख चौराहों पर पोस्टर लगवाए, जिनमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की गई थी। पोस्टरों में लिखा गया था कि "मौलवी है अखिलेश का पोषित, श्रीकृष्ण हुए मुसलमान, अखिलेश जी मुल्ला मौलवी आराध्य भगवान श्री कृष्ण को मुस्लिम बता रहे आपकी चुप्पी क्यों?" हालांकि बाद में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने ये पोस्टर फाड़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.