नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में 573.41 करोड़ रुपये की लागत से दो नए छात्र हॉस्टल बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में लड़कों और लड़कियों के लिए दो नए हॉस्टल भवनों के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। मुख्यमंत्री ने इसे विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम निर्णय बताया है। दोनों हॉस्टलों का निर्माण कार्य करीब 36 माह में पूरा किए जाने की संभावना है। ।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में पिछले कुछ वर्षों में छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है। पहले जहां प्रति वर्ष 150 छात्रों का प्रवेश होता था, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 250 हो गई है। इसके कारण हॉस्टल सुविधाओं पर दबाव बढ़ा है और वर्तमान में कमरों की कमी के चलते क...