नई दिल्ली, मई 31 -- -30 वर्षों की जरूरत के हिसाब से मेडिकल कॉलेज और इसके चार अस्पतालों को तैयार किया जाएगा -पीडब्ल्यूडी ने इस परियोजना का खाका खींचने के लिए सलाहकार की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है यह भी पढ़ें- मीत नगर से सबोली के बीच आरयूबी बनेगा नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज और इससे जुड़े अस्पतालों का कायाकल्प होगा। आने वाले 30 वर्षों की जरूरत के हिसाब से इनको आधुनिक और अधिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने इस पुनर्विकास योजना का खाका खींचने के लिए सलाहकार नियुक्ति करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। सलाहकार सभी तरह के आकलन करने के बाद इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगा।मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज का इतिहास मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली सरकार के अधीन है। इसकी स्थापना वर्ष 1958 में हुई ...