एटा, मार्च 11 -- बुधवार को विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने जीटी रोड स्थित पं.दीनदयाल चौराहा पर मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन एक प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। बिहार के मौलाना अब्दुल्लाह सलीम की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी पर अक्रोश जताते हुए विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता ने मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का पुतला दहन कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महासंघ के जिलाध्यक्ष हुतेन्द्र सिंह जादौन ने कहा कि यह सिर्फ योगी आदित्यनाथ महाराज पर हमला नहीं है। बल्कि सनातन संस्कृति और मातृशक्ति का अपमान किया गया है। समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाना हे। इस दौरान विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने मौलाना अब्दुल्लाह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.