सहारनपुर, अप्रैल 6 -- सहारनपुर, संवाददाता। मशहूर आलिमे दीन मौलाना हकीम अब्दुल्लाह मुगीसी का लंबी बीमारी के बाद शनिवार देर रात इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की खबर मिलते ही इलाके में गम का माहौल फैल गया। मौलाना मुगीसी मूल रूप से बेहट तहसील के गांव घघरोली के रहने वाले थे। उन्होंने अपनी पूरे जीवन दीन-ए-इस्लाम की खिदमत, तालीम और समाजी भलाई के कामों में गुजारी। वे ऑल इंडिया मिली काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अहम रुक्न भी रहे। इसके साथ ही जामिया गुलज़ार हुसैनिया अजराड़ा (मेरठ) के मोहतमिम के तौर पर उन्होंने हजारों तलबा की तालीम व तर्बियत की। उनके इंतकाल पर उलेमा, सियासी और समाजी हस्तियों ने गहरा रंज जताया है। जामा मस्जिद सहारनपुर के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद फरीद मजाहिरी ने कहा कि उनका इंतकाल मिल्लत के लिए बड़ा नुकसान है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.