मौलाना अब्दुला की गिरफ्तारी निंदनीय : अख्तरूल
पटना, अप्रैल 2 -- एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने उत्तरप्रदेश एसटीएफ द्वारा बिहार के मौलाना अब्दुला सालिम चतुर्वेदी की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया और इसकी तीखी निंदा की। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यूपी सरकार से बात कर उनकी रिहाई की मांग की। गुरुवार को बेली रोड स्थित सरकारी आवास पर प्रेसवार्ता में अख्तरूल ईमान ने मौलाना अब्दुला सालिम चतुर्वेदी को प्रख्यात इस्लामिक स्कॉलर बताया और कहा कि वेद और पुराण की भी गहन जानकारी रखते हैं, इसलिए उनके नाम के साथ चतुर्वेदी जुड़ा है। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस को बिना सूचना दिए पूर्णिया के दलमालपुर से यह गिरफ्तारी की गई और बिना ट्रांजिट रिमांड के उन्हें उत्तरप्रदेश ले जाया गया और वहां प्रताड़ित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.