कटिहार, अप्रैल 3 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि नगर पंचायत बारसोई स्थित वार्ड संख्या 10 अंतर्गत पूरबटोला मौलानापुर सड़क की स्थिति जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। इन गड्ढों चलते यहां ग्रामीणों व राहगीरों को आवागमन को लेकर काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्त्ता मेराज खालिक ने की। मौके पर आक्रोशित लोगों ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र होने के बावजूद भी यह सड़क उपेक्षा की दंश झेल रहा है। लोगों को हाट- बाजार, अस्पताल, प्रखंड मुख्यालय की ओर आने- जाने में नाकों चने चबाने पड़ रहें हैं। आक्रोश प्रदर्शन करने वालों में शौकत हुसैन,अरशद आलम, परवेज आलम, नैयर आलम, मोहम्मद सलीम, इफ़्तेख़ार आलम, मोहम्मद अलाउद्दीन, अब्दुस सलाम, माजिद रेजा मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.