सहारनपुर, अप्रैल 19 -- सहारनपुर, संवाददाता। धार्मिक स्थल में नशीला पदार्थ पिलाकर विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। एक मौलवी और युवक पर आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ थाना फतेहपुर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एक गांव निवासी विवाहिता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया 15 अप्रैल को गांव माजरी से एक युवक उसे झाड़ फूंक के बहाने गांव सीड़की स्थित धार्मिक स्थल में लेकर आया। आरोप है यहां मौलवी और युवक ने पानी में उसे नशीला पदार्थ पीने के लिए दिया। इसे पीने के बाद वह बेसुध हो गई और आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी को बताए जाने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके साथ उसका तीन वर्षीय बेटा भी था। आरोपियों ने बच्चे को भी खत्म करने की धमकी दी। इ...