मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- गोरौल, हिंदुस्तान संवाददाता। गोरौल प्रखंड के कटरमाला पंचायत अंतर्गत सर्वोदय पुस्तकालय के प्रांगण में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती मंगलवार को मनाई गई। समारोह महान सम्राट अशोक चेतनामंच कटरमाला के द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन जदयू जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह, राजद नेता अजय कुशवाहा, प्रमुख मुन्ना कुमार ने किया। राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने सम्राट अशोक के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सम्राट अशोक मौर्य वंश के तीसरे और सबसे शक्तिशाली सम्राट थे। कलिंग विजय के दौरान भीषण नरसंहार के बाद उनका हृदय परिवर्तन हुआ और उन्होंने बौद्ध धर्म अपनाकर शांति, अहिंसा और धम्म (धर्म) का मार्ग अपनाया। सेवा निवृत्त शिक्षक डॉ. दुखित सिंह ने कहा कि कई इतिहास कारो ने उन पर अपने छोटे बड़े 99 भाइयों की हत्या कर सत्ता पर काबिज होने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.