रुद्रपुर, दिसम्बर 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के तत्वावधान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग (सीनियर पुरुष) के अंतर्गत रविवार को एमेनिटी पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर खेले गए मुकाबलों में मौर्य क्रिकेट अकादमी और जेपीएस क्रिकेट अकादमी ने अपने-अपने मैच जीते। पहला मुकाबला मौर्य क्रिकेट अकादमी और जीपीएस रेलवे काशीपुर के बीच मुकाबला खेला गया। मौर्य अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 299 रन बनाए। इसमें मयंक मंडेला ने शानदार दोहरा शतक (200 रन) जड़ा, जबकि सचिन सकलानी ने 40 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीपीएस रेलवे काशीपुर की टीम 223 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से प्रखर वर्मा ने 65, चितरंजन ने 29 और सिमरनजीत सिंह ने 50 रन बनाए। मौर्य क्रिकेट अकादमी की ओर से सचिन सकलानी ने 4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.