रुद्रपुर, जनवरी 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के तत्वावधान में आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। इसमें मौर्य क्रिकेट अकादमी और एमेनिटी स्पोर्ट्स अकादमी ने अपने-अपने मैच जीते। पहला मैच एमेनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर मौर्य क्रिकेट अकादमी और छावनी क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छावनी अकादमी ने 30 ओवर में 7 विकेट पर 174 रन बनाए। इसमें अर्शील ने 52 और अनमोल शर्मा ने 44 रनों का योगदान दिया। मौर्य अकादमी की ओर से सचिन सकलानी और संस्कार श्रीवास्तव ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मौर्य क्रिकेट अकादमी के कप्तान मयंक मुडिला ने 72 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को 9 विकेट से जीत दिलाई। दूसरा मुकाबला विशेष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.