मौर्य एक्सप्रेस 25 से दो अक्तूबर तक भागलपुर-मुंगेर होकर चलेगी
धनबाद, सितम्बर 23 -- राजेंद्र पुल और दिनकर ग्राम सिमरिया में नन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के आवागमन में परिवर्तन किया गया है। पूर्व में ट्रेन को दूसरे मार्ग से चलाने की घोषणा हुई थी। मंगलवार को इसमें परिवर्तन किया गया है। 25 सितंबर से दो अक्तूबर तक संबलपुर से खुलने वाली 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस को जसीडीह, देवघर, दुमका, भागलपुर, मुंगेर, बरौनी के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा। पहले मौर्य एक्सप्रेस को इन तिथियों पर जसीडीह, किऊल, मुंगेर, बरौनी होकर चलाने की घोषणा हुई थी। इसी तरह 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस 26 सितंबर से चार अक्तूबर तक भागलपुर होकर ही चलेगी। 13037 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 23, 24, 26 व 27 सितंबर को हावड़ा से खुल कर सीतारामपुर, झाझा, किऊल, नवादा, मानपुर, गया, डीडीयू के रास्ते चलेगी। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.